आरा: शिवपुर ग्राम में खेत में भैंस घुस जाने का विरोध करने पर दूसरे गांव से आकर दबंगों ने चाचा-भतीजे समेत पांच लोगों की पिटाई
Arrah, Bhojpur | Apr 18, 2024 भोजपुर के शाहपुर थाना के शिवपुर ग्राम में खेत में भैंस घुस जाने का विरोध करने पर दूसरे गांव से आकर दबंगों ने चाचा-भतीजे समेत पांच लोगों की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई।मारपीट की घटना में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से मामले को शांत कराया गया। उसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।