कुरसाकांटा: कुर्साकांटा अंचल में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर प्रमुख ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कुर्साकांटा की प्रमुख रानी सिंह ने प्रखंड अंचल में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है. कुर्साकांटा अंचल में सीओ व डाटा ऑपरेटर राजकुमार द्वारा आपसी तालमेल बनाकर गरीब जनता से मोटी रकम लेने के बाद दाखिल-खारिज व परिमार्जन करते हैं.