मोहन बड़ोदिया: सारंगपुर मोहन बड़ोदिया रोड पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात कार ने टक्कर मारते हुए घायल कर दिया
रविवार को सारंगपुर मोहन बड़ोदिया रोड पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया। घायल के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सारंगपुर मोहन बड़ोदिया रोड पर सीताराम निवासी राजगढ़ की मोटरसाइकिल को अज्ञात कार ने टक्कर मारते हुए घायल कर दिया। जिनको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।