बिंदकी: जनता गांव के शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन, लोगों ने पाया प्रसाद और हुए धन्य
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट स्थित जनता गांव में शुक्रवार को दिन में 2 बजे मूर्ति स्थापना के मौके पर हवन पूजन और आरती की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मूर्ति स्थापना के मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रहे।