रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने दुष्कर्म समेत विभिन्न मामलों में दोषी दो लोगों को सुनाई सजा
अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र एससी एसटी ने दुष्कर्म समेत विभिन्न मामलों में दोषी दो व्यक्तियों को सजा सुनाई। तारीख के मुताबिक दोषी ऋषिकेश मिश्रा पुत्र विष्णु शंकर मिश्रा व प्रभाकरदत्त मिश्रा पुत्र बुद्धि सागर मिश्रा निवासी ग्राम कसया थाना करमा के खिलाफ करमा थाने में 323,504,506,354,376 आईपीसी SC/ST समेत अन्य धाराओं में मुकदमा वर्ष 2023 में दर्ज किया गया था।