विदिशा नगर: महाराष्ट्र के बीड जिले से दो युवक साइकिल यात्रा के दौरान विदिशा पहुंचे, शहर के लोगों ने माधवगंज चौराहे पर किया स्वागत
महाराष्ट्र के बीड जिले से दो युवक साइकिल यात्रा कर रहे हैं जो अयोध्या, केदारनाथ और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले हैं। यात्रा के दौरान आज दोनों युवक विदिशा पहुंचे जहां माधवगंज चौराहे पर शहर के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया।