बलिया थाना की पुलिस में हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गोलू कुमार रस्तोगी को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है.