बस्ती: भगवत पट्टी में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
Basti, Basti | Mar 12, 2025 बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के भगवत पट्टी गांव में पति ने फावड़े से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतिका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।