बस्ती: ब्लॉक रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, 97 जोड़ों की कराई गई शादी
Basti, Basti | Mar 12, 2025 ब्लॉक रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 97 विवाहित जोड़ों की शादी कराई गई। मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।