गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी बृजेश कुमार अपने छोटे भाई हरवेश की पत्नी सुनीता के साथ जनपद बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव केला नगला गए थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे केला नगला से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव नोजलपुर केसरी के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।