पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र में 9 फरवरी को पुलिस ने शराब की खरीद बिक्री करने के मामले में छापेमारी करते हुए 145 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया। मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मामले की जानकारी sdpo2 विधि व्यवस्था दिव्यांजलि जायसवाल ने दी है।