जनपद पंचायत देवसर क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीकांत पाठक स्मृति स्टेडियम में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से निखरकर आने वाली प्रतिभाएँ भविष्य में नाम रोशन करेगी।