बाड़मेर: चौहटन थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Aug 6, 2024 बाड़मेर के चौहटन थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने समाज के लोगों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में बताया कि चौहटन थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था जिसमें 14 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन चार आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।