चाईबासा: बजरंग दल चाईबासा रामनवमी कमेटी 2026 का विस्तार, रमेश खिरवाल मुख्य संरक्षक, अंकित साह अध्यक्ष और अविनाश दास महामंत्री बने
चाईबासा में आगामी रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बजरंग दल की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेश खंडेलवाल ने की। बैठक में पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नए युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बजरंग दल चाईबासा रामनवमी कमेटी 2026 का गठन किया।