धनबाद/केंदुआडीह: सनातन संस्था द्वारा धनबाद के गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता का आयोजन
सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव 13-14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें संत-महंत, केंद्रीय मंत्री और हजारों साधक शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को मजबूत करना है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और झारखंड के मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहेंगे।