अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टोपी पहने एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर पीड़ित पर हमला करता दिखाई दे रहा है