कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बाजार में मस्जिद के पास झाड़ियां में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे बताया क्षेत्र के लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।