पखांजूर: बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी SDM करें आवश्यक तैयारी, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा
कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर समुचित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गत दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से जिले के विभिन्न इलाकों में पुल-पुलियों के क्षतिग्रस्त होने व सड़क सम्पर्क टूटने के संबंध में निर्देश दिया.