नारनौल: वेतन न मिलने से नाराज़, नारनौल नगर परिषद के कूड़ा उठाने वाले ड्राइवर की हड़ताल, शहर में कचरा नहीं उठेगा
नारनौल नगर परिषद के अंतर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करने वाले ड्राइवरों ने वेतन न मिलने के कारण आज आज बुधवार 9:00 बजे हड़ताल कर दी। हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक कोई भी ड्राइवर शहर में कूड़ा उठाने का कार्य नहीं करेगा।