देेेवरिया: बैकुंठपुर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
Deoria, Deoria | Feb 10, 2025 सिवान के रहने वाले सुनील पुत्र राजू महतो जो सोमवार दोपहर 2:00 बजे के करीब अपने मोटरसाइकिल से देवरिया आ रहे थे अभी बैकुंठपुर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह वहीं गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।