भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ‘संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी शुक्रवार को शिव अनुभूति केन्द्र कटंगी में सुबह 11 बजे से वरिष्ठजनों के लिए आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया है।