सीकर जिले की रिंग्स पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल ने 11 फरवरी 2025 को सवारी भरकर टेंपो में ला रहे कमलेश के ऊपर जानलेवा हमला किया था और फरार हो गया था। पुलिस ने आज उसको गिरफ्तार कर लिया।