भीषण ठंड से बचाव हेतु रविवार शाम 7बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा द्वारा नाला प्रखंड पुनसिया तथा श्रीपुर में गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा,राधा कृष्ण एवं सचिव पवन कुमार के कुशल मार्गदर्शन पर आयोजित की गई|