बागपत: कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने कोतवाली पर की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2024 कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह कमरे से निकलकर कोतवाली पहुंची। वहीं पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।