दिल्ली नगर निगम द्वारा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत आज नजफगढ़ ज़ोन में विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत श्याम विहार स्थित नजफगढ़ जोन के चेयरमैन श्रीमती सविता पवन शर्मा जी के कार्यालय से हुई।