मुसाबनी: सुरदा क्रोसिंग में मूर्ति तोड़ने वाले दोषी पर कार्रवाई करने की मांग को ले सौंपा एसडीओ को ज्ञापन
मुसाबनी प्रखंड स्थित सुरदा क्रॉसिंग स्थित वीर शहीद बाबा तिलका माझी की मूर्ति को 12 मई की रात में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच और झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला को एक स्मार पत्र सौंपा गया। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी गई।