मंदसौर: तेज बारिश से निचले इलाकों में हुआ जल भराव। धान मंडी स्थित पंप हाउस से बारिश का पानी पंप के सहारे शिवना नदी में छोड़ा।
मंदसौर लंबे समय बाद जिले में करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। इससे जिला तरबतर हो गया। इस बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी का जमाव शुरू हो गया। धानमंडी स्थित पंप हाउस से बारिश का पानी पंप के सहारे शिवना नदी में छोड़ा गया। पिछले 24 घंटों में जिले में 1.69 इंच बारिश दर्ज की गई है। औसत बारिश का आंकड़ा बढ़कर अब 10.39 इंच हो गया है।