नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो अलग–अलग कांडों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। माली थाना कांड संख्या 240/25 के नामजद अभियुक्त एवं कांड संख्या 220/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त ऋतिक कुमार (पिता– सुनील पासवान), जीनू कुमार (पिता– दीपक सिंह) दोनों निवासी मिर्जापुर, तथा नेहाल