चूरू: जलभराव और गंदगी से परेशान निवर्तमान पार्षद ने घुटनों के बल कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया हिरासत में
Churu, Churu | Aug 21, 2025 चूरू शहर के वार्ड 47 में लंबे समय से जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार ने अनोखा प्रदर्शन किया। वे घुटनों के बल रेंगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जनसुनवाई केंद्र के गेट के आगे बैठकर हंगामा करने पर पुलिस ने अशोक पंवार को हिरासत में ले लिया। अशोक पंवार ने बताया कि वार्ड 47 की वाल्मीकि बस्ती में लगातार जलभराव हो रहा है।