राजातालाब: कपसेठी में शौच के लिए निकले अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, क्षत-विक्षत अवस्था में
कपसेठी में शौच के लिए निकले अधेड़ का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 06 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।