कुदरा: बेटे का आधार कार्ड सुधारवाने गए व्यक्ति के साथ कर्मियों ने की धक्का-मुक्की, मांगे अधिक रुपए, थाने में किया आवेदन
Kudra, Kaimur | Feb 12, 2026 कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला निवासी चंद्रबिंदु चौबे अपने बेटे का आधार कार्ड सुधरवाने के लिए कुदरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आधार सेंटर गए हुए थे इसके बदले में ₹210 मांगा गया जब पूछा कि इतना क्यों तो सेंटर कर्मी धक्का मुक्की करते हुए बाहर निकाल दिया अभद्रता करने के मामले में पीड़ित द्वारा गुरुवार दोपहर 3:30PM बजे कुदरा थाने में लिखित आवेदन भी दिया है।