मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में दंपती के घर से छह साल की बच्ची को सकरा पुलिस ने मुक्त कराया है। इस मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि बच्ची को 20 हजार रुपये में खरीदा गया था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।