तमाड़ 1: बुंडू सूर्य मंदिर परिसर के सरोवर में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सैकड़ों व्रतियों और भक्तों ने बुंडू सूर्य मंदिर परिसर स्थित सूर्य सरोवर में स्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान छठ गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर में आयोजित संध्या आरती में भाग लिया, जह