रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में दौराने गस्त पर्ची सट्टे की खाईवाली करते दो युवकों बबलू व कैफ मोहम्मद निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया है व सट्टा रकम बरामद की है पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।