चायल: कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, किया गया प्रयागराज रेफर
पिपरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नाईम मियां का पूरा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में घायल युवक की पहचान शुभम (पुत्र अशोक कुमार) निवासी मेडुवापर, थाना चरवा (चायल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम किसी काम से इस क्षेत्र में आया था!