राहतगढ़: ग्राम बिचपुरी स्थित हाई स्कूल में मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल
सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत बिचपुरी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि के रूप में अरविंद सिंह राजपूत शामिल हुए जिन्होंने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की साइकिल में प्रकार विद्यार्थी खुश नजर आए।