कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव के निज निवास ग्राम खतौरा में स्वर्गीय रामसिंह यादव (दादा) की पुण्य स्मृति में आयोजित धार्मिक आयोजनों के दौरान रविवार दोपहर 2 बजे पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री महायज्ञ, भगवान श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।