बुलंदशहर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को नमन किया गया, डीएम को झंडा प्रतीक लगाकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर बताया गया कि भारत में सर्वप्रथम 07 दिसंबर 1949 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया था। इस दिवस का उद्देश्य युद्ध में बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों, सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारों के कल्याण हेतु धन संग्रह कर उन्हें सहयोग प्रदान करना है। देश की सीमाओं की रक्षा में हमारे सशस्त्र बलों के जांबाज़ जवान हर समय तत्पर रहते हैं।