रजौली: कनाल में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Rajauli, Nawada | Nov 23, 2025 रजौली। थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग के चंपाकली गांव में शनिवार देर रात लगभग दो बजे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को रविवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरु बक्शगंज थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर गांव निवासी 39 वर्षीय राम किशोर के रूप में की गई है। 5 pm