अनूपगढ़ के गांव 87जीबी के एक ईंट भट्ठे में बनी डिग्गी में एक युवती का कल शव मिला था। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार शाम 4:30 बजे बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के भाई ने एक युवक पर उसकी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है