फिरोज़ाबाद: थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने एक नाजायज असलहा और 10 लूट के मोबाइल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने थाना पुलिस टीम संग हैवतपुर रोड कस्बा सिरसागंज की ओर जाने वाले रास्ते से शुक्रवार दोपहर एक बजे क़रीबन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक तमंचा नाजायज 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस एवं 10 मोबाइल लूट व चोरी के अलग अलग कंपनियों के बरामद किए।