सत्तर कटैया: सत्तर गांव में सड़क दुर्घटना, जीजा और साला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर के दो निवासियों की बनगाँव थाना क्षेत्र के बासुदेव में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक मोहम्मद इन्तकाम और मोहम्मद अब्दुल बाइक से बरियाही बारात में जा रहे थे। बासुदेव के पास एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मोहम्मद इन्तकाम पंचगछिया स्टेशन पर फल का ठेला लगाते थे।