सत्तर कटैया: तुलसियाही गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन
बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर तुलसियाही के पास स्कॉर्पियो की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी उषा देवी सोमवार की सुबह सड़क पार कर घास लाने बहियार जा रही थी. उसी समय तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दी. जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.