झाबुआ: झाबुआ में सकल जैन समाज की निश्रा में रतलाम निवासी दीक्षार्थी हर्षिता की जयकार यात्रा और बहुमान समारोह संपन्न हुआ
Jhabua, Jhabua | Mar 26, 2025 सकल जैन समाज की निश्रा में रतलाम निवासी दीक्षार्थी बहन कु. हर्षिता महेन्द्र जैन की जयकार यात्रा एवं बहुमान समारोह बुधवारको संपन हुआ। जयकार यात्रा सांचल सोनाणा तीर्थधाम बामनिया से प्रारंभ हुई जो महावीर भवनस्थानक बामनिया पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां परधर्मसभा का आयोजन हुआ।