आरा: जमीरा हाल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरकर हरियाणा के युवक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 19, 2024 चलती ट्रेन से गिरकर के एक युवक की मौत हो गई है।मृतक हरियाणा के रहने वाले साहिल कुमार बताए गए हैं।जो की गुरुग्राम जिले से आते हैं। अपने दोस्तों के साथ जा रहे युवक गेट पर बैठा था तभी अनियंत्रित होकर वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई।