एकमा छीत्रवलिया रामपुर रोड स्थित गंडक नहर पुल के पास मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे अंग्रेजी शराब से भरी एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। घना कोहरा और तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ। लेकिन मौके से चालक का फरार होना तस्करी का बड़ा संकेत माना जा रहा है।