अलीनगर में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बाइक शोरूम के संचालक ने ग्राहक को फाइनेंस करने के विवाद में कर्मचारी की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बुधवार दोपहर 03 बजे बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और शोरूम मालिक, दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें मिली हैं।