सलूम्बर: सलूम्बर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा: जनजातीय गौरव का उमंग, ई-मित्र शिविरों व विद्यालयों में रंगारंग आयोजन
सलूंबर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़े का दूसरा दिन उत्साह से मनाया गया। ज़िले के ई-मित्र केंद्रों पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विशेष शिविर लगे, जहां आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।