बागपत: दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर रेलवे विभाग ने ट्रेनों में की चेकिंग, 300 यात्रियों से ₹62000 का वसूला जुर्माना
Baghpat, Bagpat | Jun 24, 2025 मंगलवार को करीब साढे तीन बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर रेलवे विभाग ने ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें ट्रेन 64025 दिल्ली से शामली, 64026 सहारनपुर से दिल्ली, 74021 सहारनपुर से दिल्ली, 64090 शामली से दिल्ली और 14306 हरिद्वार से दिल्ली शामिल है।