चूरू: गांव बूंटीया में घर पर हमला, मारपीट व फायरिंग का आरोप, सदर थाने में मामला दर्ज
Churu, Churu | Dec 24, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बूंटीया में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने, घर में तोड़फोड़, मारपीट और हवाई फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गांव बूंटीया के श्रवण कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी भरत कस्वां, किशन, मनोज, पवन कस्वां सहित लोगों ने हमला कर दिया।